फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली के विवाद में चले लाठी, डंडे और राड, दोनों पक्षों से नौ जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई बाजार। सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत पीथापुर गांव में शुक्रवार की शाम गली के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और राड चले। मारपीट में दोनों पक्षों से नौ लोग जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां सभी को जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीथापुर गांव में बलवंत बिंद (65) और रमाशंकर राम (50) के बीच गली को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार की शाम एक पक्ष निर्माण करा रहा था तो दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया।इसी को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी शुरू हो गई। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों से लाठी डंडे निकल आए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में बलवंत के साथ उसके पक्ष के महेन्द्र बिंद (45), नंदलाल (48), बद्री बिंद (60), जूगिया देवी (42) और रमाशंकर राम के साथ उसके पक्ष के सूर्योदय कुमार गोंड (25), प्रतेज कुमार गोंड (24), कृष्णावंती (48), घायल हो गए। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर दोनों केे अलग किया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां दोनों पक्षों के घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। इसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें