फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाल फांदकर हजारों का सामान ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। स्थानीय गांव निवासी सियाराम बिंद के घर के पीछे से दीवार फांदकर घर मे घुसे चोरों ने बुधवार की रात में दस हजार रुपये नकद सहित हजारों रुपये के गहने पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी सियाराम ने गुरुवार की शाम स्थानीय थाने लिखित तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
सियाराम बिंद का परिवार के सदस्य बुधवार की रात्रि में भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। इसी बीच रात्रि में चोरो ने घर के पीछे की दीवार फांदकर आंगन में प्रवेश कर गए। चोरों ने घर में सोये हुये लोगों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके आराम से अन्य कमरों की तलाशी लिया और दो बाक्स सहित दो हजार नकदी लेकर चलते बने। गुरुवार की भोर में गृहस्वामी के पुत्र सुशील की जब नींद खुली तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद शोरगुल मचाने लगा। मौके पर जुटे पड़ोसियों ने सभी कमरों का दरवाजा खोला। लोगों ने देखा कि घर के सामान बिखरे पड़े हैं और घर में रखा दो बाक्स गायब है। भुग्तभोगी सियाराम ने बताया कि 20 साड़ी, आठ हजार नकदी, चांदी का बाजूबंद, हंसुली, पैजनी, कड़ा और सोने का मंगलसूत्र, मंगटीका, झुमका, लौंग सहित अन्य सामान चोरी हो गया। गुरुवार की देर शाम स्थानीय थाने में चोरी की घटना के संबंध में तहरीर दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार को गांव में पहुंचकर मौका मुआयना किया। इस संबंध में सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को हुई चोरी का दर्ज नहीं हुआ केस
कंदवा। स्थानीय गांव में बुधवार की रात हुई चोरी के मामले में शुक्रवार की शाम तक पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। जिसे लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं है। पुलिस ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें