फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवकों ने माडल शाप में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। नगर के कैलाशपुरी मोड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक माडल शाप में सोमवार की रात शराब के नशे में धुत चार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया । दुकान में जमकर तोड़फोड़ भी की । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवकों को उठाकर कोतवाली ले आई । जहां आवश्यक कार्यवाही के बाद पुलिस ने सभी का चालान कर दिया ।
विज्ञापन

नगर में शाम होते ही सुभाष पार्क से कैलाश पुरी मोड़ तक जगह- जगह चिकन, बिरयानी और अंडा बेचने वाले ठेलों पर शराब पीने वालों की भीड़ लग जाती है। वहीं पास में स्थित माडल शाप भी पीने वालों से गुलजार रहता है। शराब पीने के बाद कई बार नशे में लोग उत्पात भी मचाते है। सोमवार की रात लगभग साढ़े दस बजे कैलाशपुरी मोड़ के समीप पेट्रोल पंप के ठीक बगल में स्थित एक माडल शाप के सेल्समैन शैलेश जायसवाल ने बताया कि सोमवार की रात लगभग साढ़ दस बजे आए और पानी की बोतल और गिलास मांगने लगे । नशे में धुत युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया । इसके बाद नशे में चूर युवकों ने दुकान के स्टाफ से मारपीट शुरु कर दी। इसके बाद भी युवक नहीं माने और उन्होंने माडल शाप के गेट में लगा शीशा, कुसी मेज और शराब की कुछ बोतले तोड़ दी । इस बीच किसी कर्मचारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी । मय फोर्स मौके पर पहुंचे चंदासी पुलिस चौकी इंचार्ज चारों युवकों को उठाकर कोतवाली ले आए । पूछताछ के युवकों की पहचान रविशंकर निवासी मानस नगर, भोला कुमार निवासी गया कालोनी, अमित सिंह निवासी बलिया एवं पुनित कुमार निवासी न्यू सेंट्रल कालोनी के तौर पर हुई । सेल्समैन से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों युवकों का चालान कर दिया और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें