सकलडीहा। उपजिलाधिकारी रामसजीवन मौर्य के निर्देश पर तहसीलदार नूपुर सिंह व अन्य राजस्वकर्मियों ने रविवार को क्षेत्र के बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पांच लाख 92 हजार के बैंक बकाएदार का ट्रैक्टर कुर्क कर लिया गया।
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर राजस्व बकाएदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम राम सजीवन मौर्य के नेतृत्व में तहसीलदार नूपुर सिंह और नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी क्षेत्र में बकाएदारों के खिलाफ राजस्व वसूली को लेकर अभियान चला रहे हैं। रविवार को राजस्व संग्रह विभाग के अमीन उमाशंकर सिंह, शहाबुद्दीन और सुभाष पांडेय के नेतृत्व में बलुआ सराय निवासी बकाएदार बेचन का ट्रैक्टर कुर्क कर लिया गया। तहसीलदार ने बताया कि बेचन काशी ग्रामीण बैंक, टांडाकला की शाखा का पांच लाख 92 हजार का बकाएदार है। नोटिस के बाद भी बकाया जमा नहीं किया गया था।