मुगलसराय । नव वर्ष के एक दिन पूर्व रविवार को कोतवाली पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में नगर स्थित सभी होटलों में तलाशी ली । इस दौरान पुलिस ने आगंतुक रजिस्टर की जांच के बाद वहां ठहरे लोगों से पूछताछ की तथा होटल संचालकों को निर्देश दिया कि बगैर अनुमति के नये साल पर स्वागत समारोह का आयोजन न करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
नव वर्ष की शुुरुआत एक जनवरी के एक दिन पूर्व 31 दिसंबर को हर कोई पूरे जोश को साथ बाय -बाय और नये साल के स्वागत में लगा रहता है। ऐसे में शरारती तत्व भी सक्रिय हो जाते हैं। कोतलवाल एसपी सिंह के निर्देश के बाद संदिग्धों की तलाश के लिए रविवार को कोतवाली पुलिस ने नगर स्थित सभी होटलों की छानबीन की । इस दौरान पुलिस ने सबसे पहले होटल में रखे गये आगंतुक रजिस्टर की पड़ताल की। इसके बाद उसमें ठहरे हुए लोगों की आईडी की जांच की। इसके बाद बाजारों सहित रेलवे स्टेशन के आस पास भी जांच की गई। प्रकार की न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया गया तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि होटल में कमरा देने के पूर्व व्यक्ति से आईडी प्रूफ अवश्य ले लें साथ कोई व्यक्ति संदिग्ध नजर आये तो इसकी सूचना फौरन पुलिस को दें। चेकिंग के दौरान एसएसआई योगेन्द्र यादव, एसआई विपिन सिंह, एसआई धीरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।