फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति व्यवस्था मुकम्मल रखने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। दीपावली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर सोमवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम बच्चालाल ने सभी एसडीएम के साथ बैठक किया। निर्देश दिया कि सभी मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्रों में भ्रमण के साथ ही कानून व्यवस्था पर भी निगाह रखेंगे। वहीं संवेदनशील क्षेत्रों को कई जोन में विभाजित करके अधीनस्थों की तैनाती करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान एडीएम बच्चालाल ने कहा कि दीपावली के मद्देनजर सभी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। ऐसे में सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब अपने क्षेत्र में त्योहार के मौके पर निगाह बनाए रखेंगे। कहा कि रात्रि के दौरान सभी सर्वजनिक स्थानों पर पुलिस की ड्युटी लगाई जानी है। ऐसे में किसी प्रकार की कोई चूक न हो यह सुनिश्चित करलें। कहा कि क्षेत्रों को कई जोन में विभाजित करके अधिकारियों की तैनाती किया जाय तथा उनकी मानिटरिंग भी होनी आवश्यक है। बैठक में एडीएम सदर अभिषेक गोयल, मुगलसराय एसडीएम आनंद वर्धन, चकिया एसडीएम दीप्तीदेव और सकलडीहा एसडीएम आशीष कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें