फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के बहाने चलती ट्रेन से कूद कर मुलजिम हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवक नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन से पीडीडीयू नगर में शौच के बहाने हथकड़ी निकाल कर भाग निकला। हरिद्वार के कनखल थाना के एसआई और कांस्टेबल मुलजिम को न्यायालय के आदेश पर बिहार के किशनगंज से आनंद बिहार के रास्ते हरिद्वार ले जा रहे थे। काफी तलाश के बाद मुलजिम का पता नहीं चला तो एसआई ने मुगलसराय जीआरपी में तहरीर दी। इसके आधार पर जीआरपी मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के कनखल थाना क्षेत्र में पिछले दिनों चोरी हुई थी। खोजबीन के बाद पुलिस को पता चला कि चोरी का आरोपित बिहार के किशनगंज जनपद का रहने वाला है। इसके आधार पर एसआई नरेन्द्र सिंह एक सिपाही के साथ किशनगंज पहुंचा और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपित पप्पी उर्फ बप्पी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय से रिमांड पत्र लेकर पप्पी सिंह को अप नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन से आनंद बिहार के लिए चला था। वह साधारण टिकट लेकर एस-11 कोच में सवार हुआ। रविवार की सुबह छह बजे ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन खुल गई। इसी बीच पप्पी सिंह ने शौच जाने की इच्छा जताई। इस पर एसआई उसे शौचालय के पास ले जाकर उसके हाथ में बंधी हथकड़ी ढीली की। इसी बीच मौका देख कर पप्पी सिंह धीमी गति से चलती ट्रेन से कूद गया। यह देख एसआई और कांस्टेबल ने भी चलती ट्रेन से उतरकर पप्पी का पीछा किया लेकिन तब तक मुलजिम दोनों की आंखों से ओझल हो गया। काफी तलाश के बाद भी आरोपित का पता नहीं चला तो एसआई नरेन्द्र सिंह ने मुगलसराय जीआरपी में तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर जीआरपी आगे की कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से मुलजिम के फरार होने का मुकदमा दर्ज किया गया है और उसकी खोजबीन शुरू की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें