फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवरात, नकदी समेत बाइक भी ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहाबगंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा स्थित एक मकान में बुधवार की रात घुसे चोरों ने बक्से में रखे पचीस हजार रुपये मूल्य के गहने समेत दस हजार रुपये नकदी व मोबाइल सेट पर हाथ साफ कर दिया। साथ ही चोर घर में रखी मोटरसाइकिल भी अपने साथ ले गए। गुुरुवार की भोर मेें जानकारी होने पर बाद गृह स्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित से मिली तहरीर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

सत्येदेव जायसवाल कस्बे में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार की रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार कमरे में सोने के लिए चला गया। रात में मकान के पीछे के हिस्से से सीढ़ी लगाकर घर में घुसे चोरों ने सबसे पहले कमरे में प्रवेश किया । इसके बाद वहां रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे पचीस हजार रुपये मूल्य के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने बैग में रखे दस हजार रुपये व पैंट की जेब में रखे दो हजार रुपये निकाल लिए। वहीं जाते वक्त चोर घर का मुख्य द्वार खोलकर घर में रखी बाइक को भी ले गये। गुरुवार की भोर में गृह स्वामी शौच के लिए उठे तो घर का बिखरा हुआ सामान देखकर हैरान रह गए। बाद में पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल के बाद पीड़ित से तहरीर ली और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल चोरो की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें