धीना। थाना क्षेत्र पिपरी में हुए गोलीकांड के बाद घासी राजभर को जेल भेजे जाने से नाराज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को थाने के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर आरोप लगाया कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के बजाय निर्दोष को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
सुभासपा महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष मनीषा सिंह ने कहा कि पुलिस निर्दोष घासी राजभर को जेल भेज दिया है। जबकि घटना के मुख्य आरोपियों व उसके रिश्तेदार ने घासी के घर का दरवाजा तोड़कर परिवार वालों के साथ बदसलूकी की थी। इसके संबंध में थाने पर तहरीर पर भी दी गई थी। कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान लक्ष्मीना, सुशीला, निर्मला, श्याम कुंवर, मुन्नी देवी, संपूर्णानंद, दीपक राजभर, अजय यादव, मनोहर राजभर मौजूद रहे। (ब्यूरो)