फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक के हत्या के दोषी पुलिस की गिरफ्त में

विज्ञापन
पुलिस ने अपराधी को पकड़ा
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। कटरियां के पास हाईवे पर नौ जनवरी को हुई ट्रक चालक की हत्या के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने बुधवार की शाम सिंहीताली के पास से गिरफ्तार किया। ट्रक चालक शंकर लाल इलाहाबाद के सिरावल गांव का निवासी था। ट्रक के केबिन मेें चालक का शव मिला था।
एसपी संतोष सिंह ने गुरुवार को बताया कि नौ जनवरी को अलीनगर थाना अंतर्गत कटरिया गांव के पास हाईवे पर ट्रक के केबिन से एक लाश मिली थी। ट्रक जिस कंपनी से जुड़ी थी उसी कंपनी के दूसरे ट्रक के चालक कमलेश ने हाईवे पर खड़े ट्रक को पहचान लिया और जब केबिन खोलकर देखा तो उसमें चालक का शव पड़ा था। कमलेश ने इसकी सूचना कंपनी के मैनेजर को दी और अलीनगर थाने में घटना की तहरीर दी। शव की शिनाख्त शंकर लाल निवासी सिरावल जनपद इलाहाबाद के रूप में की गई। उसके बाद पुलिस हत्यारोें को पकड़ने के लिए लग गई थी
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार का पुलिस को सूचना मिली कि हत्या में शामिल दो अभियुक्त बाइक से सिंहीताली से मवई तिराहे की तरफ आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और दोनों अभियुक्तों को जांच के बाद पकड़ ली, उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त राड भी बरामद कर लिया गया। अभियुक्तों ने बताया कि वह हेरोइन पीने के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए वाहन चोरी और ट्रक चालकों को लूटते हैं। इस घटना में उनका एक और साथी भी शामिल था। बताया कि ट्रक चालक की हत्या में तीनों ने जिस मोटरसाइकल का इस्तेमाल किया था वह भी चोरी की थी। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया और तीसरे अभियुक्त की तलाश भी शुरू कर दी है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी अतुल नारायण, शिवानंद मिश्र, साजिद सिद्दकी, विनय तिवारी आदि रहे।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें