फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने मारपीट कर दुकानदार को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। थाना क्षेत्र के बरहनी गांव स्थित रामपुर पुलिस चौकी से चंद कदम दूर स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान पर बुधवार की शाम तीन नकाबपोश बदमाशों ने दुकानदार संदीप अग्रहरि को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब तक दुकानदार और अन्य लोग कुछ समझ पाते बाइक सवार बदमाश नौबतपुर की तरफ भाग निकले। दिनदहाड़े हुए इस वारदात से आसपास के अन्य दुकानदारों में भय व्याप्त है। भुक्तभोगी ने मामले में तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ लिखित सूचना दी है।
विज्ञापन

बरहनी गांव निवासी संदीप की सैदराजा जमानिया मुख्य मार्ग के किनारे दुकान है। प्रतिदिन की भांति बुधवार को भी दुकानदार अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। उसी दौरान करीब चार बजे एक बाइक सवार मुंह पर गमछा बांधे तीन युवक दुकान पर पहुंचे और दुकानदार से दुकान के बाहर लगाई गई लक्ष्मी गणेश की मूर्ति को दिखाने को कहा। दुकानदार मूर्ति दिखाने के लिए ज्यों ही दुकान से बाहर निकला तीनों उस पर टूट पड़े। हमलावरों ने चैन से ताबड़तोड़ वार कर दुकानदार को घायल कर दिया। इस बीच किसी ने घटना की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दे दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के पहले ही हमलावर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें