फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मनाशा नदी से अवैध बालू खनन करते तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी वन्य जीव प्रभाग के चकिया रेंज के अर्तगत सपही बीट में कर्मनाशा नदी से अवैध तरीके से बालू खनन कर रहे तीन लोगो को वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया। वन विभाग की कार्यवाही से खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

चकिया रेंज के अर्तगत कर्मनाशा नदी में शेरपुर वन ब्लाक कक्ष संख्या एक के सपही आरक्षित वन क्षेत्र से अवैध तरीके से बालू खनन कर उसे बोरी में भरकर साईकिल और रिक्सा ट्राली के सहारे बेचने का क्रम जारी हैं। पिछले दिनों वन विभाग ने कई बार छापेमारी कर कई रिक्सा ट्राली तथा सायकल जब्त करने के साथ कई लोगो को गिरफ्तार किया था। इस कार्यवाही के बाद भी खनन का कार्य करने वालो का मनोबल नही टूटा है। चकिया रेंजर ताराशंकर यादव को मुखबिर ने सूचना दी कि आरक्षित वन क्षेत्र से अवैध बालू खनन की जानकारी दी। जिसपर उन्होने मौके से मंगरौर गांव निवासी शेहनशाह, केराडीह गांव निवासी बुल्लू और रसियां गांव निवासी फाजिल को बालू खनन के दौरान दबोच लिया। इस संबंध में रेंजर ताराशंकर यादव ने बताया कि आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध बालू खनन करने पर दो वर्ष तक की कड़ी कैद का प्रावधान है। इसलिए बालू खनन करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें