फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने तालाब से दिन दहाड़े चार कुंतल मछलियां पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुलहीपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में शनिवार की सुबह दस बजे तीन दर्जन से अधिक की संख्या में लोगों ने एक पट्टाधारक मल्लाह के तालाब में सुनियोजित ढंग जाल डालकर चार कुंतल से अधिक मछलियों को पकड़कर भाग निकले। भुक्तभोगी शिवपूजन मल्लाह द्वारा इसका विरोध करने पर लोगों ने तालाब पर बनी उसकी मड़ई को भी आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 टीम भी वगैर किसी कार्यवाई के लौट गई। जिसके बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए। इस दौरान मौके पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने भुक्तभोगी को थाने लाकर उसकी तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया और अग्रिम कार्यवाई में जुट गई।
विज्ञापन

शिवपूजन मल्लाह पुरैनी गांव में कुछ वर्ष पूर्व तहसील द्वारा ग्रामसभा के तालाब को मछली पालन के लिए दस वर्ष के लिए पट्टा कराया था। जिसके बाद से उसने तालाब में लाखों मूल्य के मछली पालन शुरू कर दिया। वह मछलियों की रखवाली के लिए तालाब के किनारे एक छोटी मड़ई लगाकर रहता था। शनिवार की सुबह करीब दस काफी संख्या में लोग जाल लेकर तालाब पर पहुंचे और मछली पकड़ने लगे। यह देख शिवपूजन ने इसका विरोध किया तो लोगों ने उसकी मड़ई को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद भुक्तभोगी ने यूपी 100 पर फोन करके पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची डायल 100 टीम मात्र दो सिपाही होने पर वह मछली मारने वालों के खिलाफ कुछ कार्यवाई किए बिना वापस लौट गई। सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने भुक्तभोगी शिवपूजन को कोतवाली ले आकर उसके तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया और अग्रिम कार्यवाई में जुट गई। भुक्तभोगी शिवपूजन के अनुसार शरारती तत्व उसके तालाब से चार कुंतल से अधिक मछली पकड़कर अपने साथ ल गए। र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें