फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साठ हजार रुपये नकदी सहित लाखों के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चहनियां। बलुआ थाना अंतर्गत मारुफपुर पुलिस चौकी के नैढ़ी गांव निवासी सूर्यनाथ यादव के घर में घुस कर चोरों ने साठ हजार रुपये नकदी सहित लाखों रुपये मूल्य के गहने चुरा लिए। सुबह चोरी का पता चला तो पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
नैढ़ी निवासी सूर्यनाथ बाहर नौकरी करते हैं। घर में सूर्यनाथ की पत्नी और दो छोटे बच्चे थे। रोजाना की तरह परिवार के लोग खा पीकर सो गए। समीप में ही लोकगीत का कार्यक्रम हो रहा था। ऐसे में आस पड़ोस के लोग बिरहा सुनने चले गए। सुनसान का फायदा उठाकर आधी रात के बाद चोर छत के सहारे सूर्यनाथ के घर में घुस गए। चोरों ने एक कमरे में घुसकर आलमारी का ताला तोड़ कर साठ हजार रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्र, सिकड़ी, पांच जोड़ी चांदी की बिछिया, पायल, दो जोड़ा कंगन, सोने की अंगूठी और कीमती वस्त्र चुरा लिया। सभी सामान लेकर चोर कमरे का बाहरी दरवाजा खोलकर चलते बने। सुबह नींद खुलने पर घर का मुख्य दरवाजा खुला देखकर परिवार वाले भौचक रह गए। कमरे में आलमारी का ताला टूूटा देखा जो चोरी की जानकारी हुई। परिवार वालों के शोर मचाने पर आस-पास के लोग भी जुट गए। सूचना पाकर बलुआ पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। वहीं चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। इस संबंध में सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने कहा कि मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन



पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने मंगलवार की रात स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अभियान के दौरान प्लेटफार्म संख्या चार के पश्चिमी छोर के पास से अंतरप्रांतीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सदस्यों के पास से चोरी की मोबाइल और दस हजार रुपये नकदी बरामद हुए।
विज्ञापन

जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शुभम कुमार निवासी वार्ड नंबर दो फुलवरिया थाना फुलवरिया बेगूसराय बिहार, धर्मनाथ प्रसाद निवासी कुम्हार इंडिया मिशनरी थाना अगम कुआं पटना बिहार और संतोष कुमार सिंह निवासी जगदीशपुर भोजपुर आरा बिहार लंबे समय से गिरोह बनाकर ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुरा रहे थे। रात में जीआरपी चेकिंग अभियान चला रही थी। इस बीच प्लेटफार्म संख्या चार के पश्चिमी छोर पर तीनों संदिग्ध स्थिति में टहलते मिले। इनको पकड़ कर तलाशी ली गई तो चोरी की एक मोबाइल फोन और दस हजार 300 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में तीनों ने बताया कि हम लोग ट्रेनों में यात्रियों से दोस्ती गांठ लेते और मौका मिलते ही सामान चुरा लेते। आरके सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य वाराणसी, इलाहाबाद, लखनऊ, गोरखपुर चोरी करते थे। तीनों को विभिन्न धाराओं में चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें