फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर तोड़ उड़ाए 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहाबगंज। ब्लाक मुख्यालय के पास की एक दुकान के शटर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने बॉक्स में रखे 25 हजार रुपये चुरा लिए। पांच माह पूर्व भी चोरों ने दुकान से रुपये चुरा लिए थे। चोरी की घटना से लोगों पुलिस के प्रति नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से चोरी की घटनाएं बढ़ रही है ।
ब्लाक मुख्यालय के पास रामचंद्र साव की खली-चुनी की दुकान है। प्रतिदिन की भांति शाम को शटर का दरवाजा बंद कर वे कस्बा में घर पर सोने चले गए। शुक्रवार की सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखकर फोन से उन्हें सूचना दी। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने पाया कि गल्ले में रखे रुपये गायब हैं। दुकानदार ने बताया की पांच माह पहले भी उसके यहां चोरी हुई थी। लेकिन पुलिस चोरों का खुलासा नहीं कर पाई थी। यह दूसरी बार है जब चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व तीन अगस्त को बडगांवा गांव के ग्राम प्रधान के घर से चोर तीन लाख रुपये के जेवर ले उड़े थे। चोरी की इस घटना में पुलिस ने आज तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है। भुक्तभोगी थाने का चक्कर लगाते-लगाते थक गया। इसके अलावा स्थानीय बाजार में लकड़ी व्यापारी व एक परचून की दुकान में भी चोरी हुई थी। पुलिस चोरी की किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। इससे व्यापारियों व ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ नाराजगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें