फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास के नाम पर 55 हजार रुपये की हुई ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर बाइक सवार दो ठगों ने गांव के एक व्यक्ति से 55 हजार रुपये की ठगी कर ली। भुक्तभोगी ने इसकी तहरीर अलीनगर थाने में दी है। जिसपर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित संजय यादव के अनुसार शुक्रवार की शाम एक बाइक पर दो युवक उसके घर आए। उन्होंने उससे कहा कि प्रधान आवास योजना के तहत चार लाख रुपये पास हो गए हैं। इसके लिए उन्हें उनका आधार कार्ड चाहिए। आधार कार्ड लेकर एक ठग दूसरे को वहीं छोड़कर संजय को बाइक पर लेकर नियामताबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवीन के पास पहुंचा। जहां उसने भुक्तभोगी से कहा कि अपना मोबाइल दीजिए इसी पर मैसेज आएगा। मोबाइल लेने के बाद उसे स्विच ऑफ करके संजय को वापस दे दिया और कहा कि फोटो की जरूरत है। आप यहीं रुकिये मैं घर से फोटो लेकर आता हूं। घर जाकर दोनों ठगों ने भुक्तभोगी की पत्नी से कहा कि रुपयों के भुगतान के लिए खर्च करना पड़ेगा। इसके लिए आपके पति ने कहा कि 55 हजार रुपये घर जाकर ले लें। इसके बाद दोनों लोग उसकी पत्नी से 55 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। इसके बाद जब दोनों काफी देर तक वहां नहीं आए तो संजय अपने घर पहुंचा जहां पत्नी से उसे सारी बात बताई तो उसके होश उड़ गए। बाद में पीड़ित ने अलीनगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें