फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न से नाराज होकर दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। दुकानदारों ने मंगलवार को दोपहर बाद कंदवा चौराहे पर स्थानीय पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेताया गया कि यदि पुलिस प्रशासन अनावश्यक परेशान करेगी तो उसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी दुकानदारों ने आरोप लगाया कि सोमवार रात करीब 11 बजे कंदवा थानाध्यक्ष दल बल के साथ रविशंकर पांडेय की दुकान पर पहुंचे व दुकान पर सो रहे कर्मचारी मुन्ना विश्वकर्मा को जगाकर गाली गलौज और मारपीट किया। प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों का कहना था कि दो दिनों पूर्व स्थानीय चौराहे पर हाईमास्ट सोलर लाइट की तीन बैट्रियां चोरी के मामले में दुकानदारों द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ दिये गये तहरीर से थानाध्यक्ष नाराज थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय के दबाव में थानाध्यक्ष द्वारा तहरीर स्वीकार किया गया था। दुकानदारों द्वारा उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगायी गयी है। प्रदर्शन करने वालों में शिवमूरत सिंह , रविकान्त पांडेय , भोला सिंह, मनमोहन राय , रोशन,अख्तर अली , लवकुश, संजय यादव , सुखदेव, बबलू, सुबाष , श्रीप्रकाश राय, वीरेन्द्र, कृष्णावती देवी ,श्रवण आदि दुकानदार मौजूद रहे। इस संबंध में सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय का कहना है कि इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें