फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौसला बुलंद चोरों ने चार दुकानों को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इलिया/ सकलडीहा। स्थानीय कस्बा में मंगलवार की रात चोरों ने दो दुकानों का शटर तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के सामान के साथ 43 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सुबह जानकारी होने पर भुक्तभोगियों ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। सुचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करने के बाद वापस लौट गई। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर सेवखर पुलिया के समीप मंगलवार की रात दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने 15 हजार नगदी सहित हजारों का सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदारों ने चोरी की घटना से पुलिस को अवगत कराते हुए रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

इलिया कस्बा में मुख्य सड़क पर शंभू दुबे का पशु आहार एवं स्टेशनरी का दुकान है। मंगलवार की रात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखा कैश बाक्स उठा ले गए। दुकान से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक खेत में जाकर बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा 28 हजार लेकर भाग निकले। चोरी की दूसरी घटना मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर महेंद्र गुप्ता के किराना की दुकान में भी हुई। चोरों ने दुकान का शटर को चांड़कर किराना के सामन तथा कैश बाक्स लेकर चंपत हो गए। दुकान के पीछे लगभग सौ मीटर की दूरी पर एक खेत में जाकर बक्से को तोड़कर उसमें रखा 15 हजार नकद लेकर भाग निकले। सुबह ग्रामीण जब खेत की तरफ गए तो टूटा हुआ बाक्स और बिखरे हुए सामान देखा। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर दुकानदारों की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी हुई। इस संबंध में सीओ महेंद्र शुक्ल ने बताया कि चोरी की दोनों घटनाओं का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर में संतोष सिंह की परचून और नागेश सिंह की खाद की दुकान है। मंगलवार की शाम दोनों दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर अपने घर पर चले गये। सुबह दोनों दुकान का ताला टूटा होने की जानकारी पर दुकानदार हैरान हो गये। चोरो ने दोनों दुकानों से करीब 15 हजार नगदी सहित हजारों का सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना को लेकर आसपास के ग्रामीणों ने बर्थकरा ताल से भोजापुर रेलवे क्रासिंग तक गश्त न होने पर नाराजगी जताई। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें