फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की हिमायत में एसपी दफ्तर पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव की महिला का चलती कार में दुष्कर्म की कोशिश करने के मामले में पकड़े गए आरोपियों की हिमायत में लोग एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने एएसपी से केस की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया था कि वह अपने मायके जाने के लिए 15 जनवरी को गांव में ही बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान वहां पर एक कार पहुंची। कार सवार लोग उसको जबरदस्ती कार में डालकर ले गए। रास्ते में आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की थी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उसे रुपये देकर समझौते का दबाव बनाया। उसकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोपियों की हिमायत में बुधवार को महिला-पुरूष एसपी दफ्तर पहुंचे। उनका आरोप है कि आरोपियों को केस में राजनीति और रंजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत है। उन्होंने एएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर शमीम, साजिदा, रियासत, रूबीना, नफीसा, अफसाना, शकील, शाहरूख, राजकुमार, बलवान, जाहिद, फरमान मौजूद रहे। एएसपी अजय कुमार सिंह का कहना है कि केस की विवेचना चल रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें