फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

493 दो पहिया वाहनों का हुआ चालान, 72 हजार रुपये समन शुल्क वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुगलसराय। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुकवार को जनपद में एक दिवसीय हल्मेट को लेकर पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल बिना हेल्मेट पहने चालकों को रोककर 493 वाहनों का चालान कर 72 हजार रुपये समन शुल्क के रूप में वसूले गए। एसपी संतोष सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य लोगों को हेल्मेट की आवश्यकता से अवगत कराते हुए उन्हें जीवन की रक्षा के लिए हेल्मेट पहनकर वाहन चलाना को प्रेरित करना रहा। एसपी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। बताया कि शनिवार को चार पहिया वाहनों के खिलाफ सीट बेल्ट को लेकर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की शाम सकलडीहा तिराहे पर दो पहिया वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट के बाइक चला रहे लोगों को रोका और उनसे जुर्माना वसूल किया। पुलिस ने उन्हें नसीहत दी कि आगे से वे हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं। क्योंकि हेलमेट दुर्घटना होने की दशा में जीवन रक्षक साबित होता है। पुलिस की इस कार्यवाही से सकलडीहा तिराहे पर बाइक चालकों में अफरातफरी मची रही। इस दौरान पुलिस ने 60 वाहनों का चालान किया। साथ ही 4000 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। पुलिसिया कार्यवाही से बचने के लिए बाइक चालक रास्ता बदलकर इधर-उधर भागते नजर आए। इस दौरान राम नारायण पासी, अनुराग सिंह, राजेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। मुगलसराय में यातायात प्रभारी आशीष कुमार ने शुक्रवार की शाम बिना हेल्मेट वाले कुल 60 वाहनों का चालान किया। इस दौरान साढ़े दस हजार रुपये समन शुल्क वसूले गए। इसी क्रम में जनपद के सभी थानों की पुलिस ने शुक्रवार की शाम बिना हेल्मेट पहनकर वाहन चलाने वालों को रोका और वाहनों को चेक किया। एसपी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। बताया कि शनिवार को चार पहिया वाहनों के खिलाफ सीट बेल्ट को लेकर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें