फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौरी गांव समीप रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार को ट्रैक पार करते समय बाइक सवार एक 40 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं घटना के बाद बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। आस पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई। उक्त व्यक्ति के जेब व वाहन के कागजात के आधार पर पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मिर्जापुर जनपद के अहिरौरा निवासी जावेद खां (40) पत्थर का कारोबार करते थे। इसी के सिलसिले में अपनी बाइक से चंदौली आए हुए थे। वे सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौरी गांव के समीप रेलवे क्रासिंग पार कर रहे थे कि किसी ट्रेन के चपेट में आ जाने से गंभीर रुप से घायल हो गए और बाईक भी क्षतिग्रस्त होगई। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ लगी गई। लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि इसी दौरान उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं वाहन के कागजात के आधार पर उक्त व्यक्ति की शिनाख्त करने के बाद इसकी सूचना परजिनों को दी। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन रोते विलखते जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें