फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यालय पर पहुंची बोर्ड परीक्षा की कापियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर आयोजित होने वाले बोर्ड परीक्षा की तैयारियां धीरे धीरे शुरू होने लगी हैं। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को दी जाने वाली कापियों की पहली खेप मुख्यालय पर पहुंच चुकी है। विभाग की ओर से परीक्षा में पारदर्शिता के लिए इस बार कापियों पर कोडिंग की गई है। जिससे मुल्यांकन के दौरान परीक्षकों को मिलान करने में आसानी रहेगी। उत्तर पुस्तिकाओं को फिलहाल मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सात फरवरी से आरंभ होगी। इसके लिए जिले में कुल 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। हाईस्कूल में 42 हजार दो सौ 56 और इंटरमीडिएट में 33 हजार 96 परीक्षार्थी पंजीकृत है। नकल रोकने के लिए केंद्रों पर वायस रिकार्डर के अलावा सीसी टीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए है। लगभग सभी केंद्रों पर सुरक्षा के मानाकों का विभाग की ओर से सत्यापन भी किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रयागराज से भेजी गई उत्तर पुस्तिकाओं को महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज सभागार में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है। साथ ही स्ट्रांग रूम के बाहर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। बोर्ड की ओर से इस बार परीक्षा प्रणाली में बदलाव किया गया है। एनसीआरटी की तरू्ज पर सभी विषयों के 100-100 अंकों के एक ही प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों को 15 मिनट का समय पेपर पढ़ने के लिए दिया जाएगा। वहीं तीन घंटे में प्रश्न पत्र हल करना होगा। परीक्षा के दौरान परदर्शिता के लिए कापियों पर बकाएदे कोडिंग की गई है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद कुमार राय ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं विभाग की ओर भेज दिया गया है। जिसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रुम में सीसी टीवी कैमरा व सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में रखा गया है। परीक्षा के पूर्व कापियों को केंद्रों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें