नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती आलू मिल के समीप सोमवार की सुबह टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। हादसे के बाद टैंकर लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अलीनगर थाने ले आई। आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस टैंकर चालक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कालीमहाल निवासी शिल्पी ( 32) अपने पति जितेंद्र तिवारी के साथ सोमवार को स्कूटी से ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती अपने पिता से मिलने के लिए जा रही थी। लोगों के अनुसार स्कूटी सवार दंपति जैसे नई बस्ती स्थित आलू मिल के समीप पहुंचे कि तभी पीछे से आ रहे टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी । इससे स्कूटी अनियंत्रित हो गई और टैंकर के पहिए के नीचे आ जाने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया है। स्कूटी उसका पति चला रहा था। घटना के बाद टैंकर चालक वाहन सहित भागने लगा लेकिन ग्रामीणों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस की दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं टैंकर चालक व वाहन को लेकर पुलिस अलीनगर थाने ले आई। जहां आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
इनसेट
नियामताबाद । सरने गांव निवासी जितेन्द्र तिवारी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ काली महाल में मकान बनाकर काफी दिनों से रह रहे हैं। दस वर्ष पूर्व इनकी शादी भी हुई थी। जिनके पास दो बच्चे मिट्ठी पांच वर्ष, चिंकी तीन वर्ष हैं।