मुगलसराय । कोतवाली पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार की देर रात दुलहीपुर स्थित एक मकान में छापेमारी कर दो लोगों को अवैध तरीके से शराब बनाते हुुए धर दबोचा। पुलिस को मौके से पांच लीटर ओपी (ओवर प्रफूड एल्कोहल), यूरिया और नमक सहित अंग्रेजी व देशी शराब के विभिन्न कंपनियों के के खाली बोतलें बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।
चुनाव आते ही अवैध शराब बनाने एवं उसकी खपत का कारोबार खूब फलने लगता है। इस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है। बुधवार की देर रात मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर मुगलसराय कोतवाल एसपी सिंह के नेतृत्व में एसआई चंदासी पुलिस चौकी प्रभारी वीरेन्द्र सिंह, विपिन सिंह, प्रणय प्रसून श्रीवास्तव व आबकारी निरीक्षक विजय प्रकाश यादव ने दुलहीपुर निवासी मंटू सोनकर के घर पर छापेमारी कर उसे उसके एक अन्य साथी बब्लू सोनकर के साथ धर दबोचा । पुलिस को मौके से पांच लीटर ओपी (ओवर प्रफूड एल्कोहल), यूरिया और नमक सहित अंग्रेजी व देशी शराब के विभिन्न कंपनियों ढक्कन, खाली बोतलें व शराब की भरी सौ शीशियां बरामद हुई । इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।