फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी कर ले जाए जा रहे 45 कछुआ के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
कछुए
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। राजकीय रेलवे पुलिस ने रविवार को प्लेटफार्म संख्या दो के पूर्वी छोर पर स्थित क्रू सेल के समीप से 45 कछुओं के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। कछुओं की खेप अकबरपुर से हावड़ा ले जाई जा रही थी। तस्कर ने बताया कि कछुओं को बंगाल और अन्य इलाकों में शक्तिवर्धक के रूप में इस्तेमाल करते हैं। जीआरपी ने बरामद कछुओं को वन विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों के निर्देश पर जीआरपी कर्मी स्टेशन पर नियमित गश्त कर रहे थे। दोपहर में साढ़े 12 बजे के करीब प्लेटफार्म संख्या दो के क्रू सेल के समीप एक युवक तीन बैग के साथ दिखा। संदेह होने पर युवक के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें कछुआ मिले। थाने पर लाकर कछुओं की गिनती की गई तो कुल 45 कछुए मिले। पूछताछ में युवक ने अपना नाम कृष्ण साहा निवासी श्रीनगर उत्तर परगना हावड़ा बताया। जीआरपी ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। इस पर कछुआ रेंज सारनाथ से वन दरोगा रमाशंकर और वन रक्षक राममूरत निषाद की टीम ने कछुआ को अपने कब्जे में लिया। बताया कि वर्तमान में कछुओं को सारनाथ स्थित कछुआ सेंचुरी में रखा जाएगा और इसके बाद अधिकारियों के आदेश पर उसे गंगा में छोड़ दिया जाएगा। जीआरपी प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि कछुआ को अकबरपुर से हावड़ा ले जाया जा रहा था। ठंड में कछुओं की डिमांड शक्तिवर्धक के रूप में किया जाता है। गिरफ्तारी टीम में एसआई उमाशंकर यादव, आशीष विश्वकर्मा, अब्दुल कलाम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें