फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटने के आरोप में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मनिहरा गांव में हरा पेड़ काटने के आरोप में एक युवक को वन विभाग की टीम ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वन विभाग की तहरीर पर पुलिस जांच पड़्ताल में जुटी है।
विज्ञापन

मनिहरा गांव में नहर के किनारे एक युवक यूकिलिप्टस के हरे पेड़ काट रहा था। इसकी सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी खलील अहमद के नेतृत्व में वन दरोगा राणा सिंह और वन रक्षक बेचू राम टीम के साथ वहां पहुंच गए। यहां हरा पेड़ काट रहे युवक को उन्होंने धर दबोचा। वे युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आए। विभागीय अधिकारियों ने थाने में वन अधिनियम की धाराओं के तहत लिखित तहरीर दी। पुलिस तहरीर लेकर जांच में जुट गई है। इस विभागीय कार्रवाई से हरे पेड़ काटने वालों में खलबली मची हुई है। सीओ त्रिपुरारी पांडेय बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें