फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी ने किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लाठ नंबर एक स्थित मकान के एक कमरे में पिछले दिनों हुई मां-बेटी की हत्या के मामले फरार चले रहे आरोपी आकाश ने गुरुवार की दोपहर अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट चंदौली की कोर्ट में सरेंडर किया। जहां सुनवाई के बाद एसीजेएम ने उसे वाराणसी स्थित जिला जेल भेज दिया। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में कई दिनों से जगह-जगह की खाक छान रही थी।
विज्ञापन

विगत 23 जून को मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लाठ नंबर एक स्थित एक मकान के तीसरी मंजिल के कमरे में मां गुंजा व बेटी काजल का गला रेता हुआ शव पड़ा हुआ था। घटना के बाद मृतका की सास मीना सिंह ने कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी । पुलिस के अनुसार मीना ने बताया था कि उसका छोटा पुत्र आकाश उसे रास्ते में मिला था और मां- बेटी को हमेशा के लिए खामोश कर देने की बात कहकर कहीं फरार हो गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने उसके पुत्र आकाश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन करते हुए आरोपी की तलाश में जुटी रही। इसी बीच गुरुवार की दोपहर आकाश ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज सीनियर डिविजन नीरज गौतम की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जिस पर आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस उसे जिला जेल वाराणसी लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें