फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी सहित पचास हजार रुपये मूल्य के सामान के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने कोतवाली अंतर्गत दिलदहार नगर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान रविवार की रात दस बजे प्लेटफार्म संख्या एक के पश्चिमी छोर के पास से एक युवक को नकदी सहित सोने चांदी के गहने के साथ गिरफ्तार किया। जीआरपी के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का सदस्य है और लंबे समय से ट्रेनों में चोरी कर रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों के निर्देश पर जीआरपी लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। रविवार की रात दस बजे चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या एक के पश्चिमी छोर पर एक संदिग्ध युवक दिखा। उसके पकड़ कर तलाशी लेने पर उसके पास से सोने की चेन और 26 सौ रुपये नकद आदि बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम विष्णु पटेल उर्फ कल्लू निवसी पियरी पुलिस चौकी के पास अहिरान गली थाना चौक वाराणसी बताया। जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि युवक विभिन्न राज्यों में घूमकर ट्रेनों में यात्रियों को सामान चुराता है। बताया कि ट्रेनों में सवार होकर यात्रियों से दोस्ती गाठ लेते और विश्वास जीतने के बाद नशीला पाउडर सूंघा कर बेहोश कर देते और सामान चुरा लेते। गिरफ्तार युवक का विभिन्न धाराओं में चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें