फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की गुल्ली दिखाकर बीस हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इलिया। क्षेत्र के इसरगोड़वा गांव में दो ठगों ने सोमवार को दोपहर में विजयी चौहान को सोने का गुल्ली दिखाकर 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। क्षेत्र में पहली बार हुई इस तरह की ठगी की घटना चर्चा का विषय बना हुआ।
विज्ञापन

विजयी चौहान सोमवार को सैदूपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से पत्नी विमला देवी के नाम से उसके एकाउंट में आए आवास का पैसा निकाल कर घर जा रहा थे। वह सरैया गांव के पास पहुंचा ही था कि दो युवक सड़क पर सोने का गुल्ली सड़क पर फेंक कर उसे आपस में बांटने की बात करने लगे। विजयी को देखकर उसे भी साथ मिला लिया और सड़क पर पड़े सोने की गुल्ली को बांटने की बात करने लगे। युवकों ने कहा कि तीन लोगों के बीच दो गुल्ली बांटने के लिए इसे काटना पड़ेगा। इस पर एक ठग ने कहा कि हम एक सोने की गुल्ली तुम्हें दे देंगे। इसके लिए तुम्हें बीस हजार रुपये देना होगा। बाद विजयी आवास के लिए निकाले गए बीस हजार रुपये देने के लिए तैयार हो गए। रुपये मिलते ही , दोनों वहां से निकल गए। उसके बाद सोने का गुल्ली लेकर वह एक सराफा की दूकान पर पहुंच कर दिखाया तो दुकानदार ने उसे पीतल का गुल्ली बताकर वापस लौटा दिया। पीतल की गुल्ली की बात सुनने पर विजयी के होश उड़ गए। और वह अपने को ठगा महसूस करते हुए रोने चिल्लाने लगा। बाद में लोगों को समझाने बुझाने के बाद वह बैरंग वापस घर लौट गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें