नईबाजार। पुलिस की मौजूदगी को खुली चुनौती देते हुए बदमाशों ने गुरुवार की देर रात डेढ़ावल पुलिस चौकी से महज दो मीटर की दूरी पर बाइक सवार व्यक्ति को लूटने की नीयत से तंमचा तान दिया। इस दौरान हिम्मत दिखाते हुए वहां से भागने के कामयाब हुए व्यक्ति ने पुलिस चौकी में घुसकर किसी प्रकार अपनी जान बचाई। हालांकि घटना के बाद पुलिसकर्मी चौकी से बाहर निकलकर बदमाशों खोजने का प्रयास किया लेकिन कोई भी नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पुलिस बदमाशों को ढूंढने में लगी हुई है।
चंदौली थाना क्षेत्र के बिसौरी गांव निवासी स्वप्निल सिंह किसी कार्य से आवाजापुर स्थित अपने भाई की ससुराल आए हुए थे। स्वप्निल के अनुसार गुरुवार की देर रात वहां से घर के लिए निकले। अभी वह डेढ़ावल पुलिस चौकी से लगभग दो सौ मीटर की दूरी होंगे ही कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर उसे रोक लिया। इसके बाद उस पर तंमचा तानकर मोबाईल व पर्स मांगने लगे। इस दौरान उसने हिम्मत नहीं हारी वहां से किसी प्रकार भाग निकला। इसके बाद डेढ़ावल पुलिस चौकी पहुंचकर उसने आप बीती सुनाई। जिसपर पुलिसकर्मियों ने पुलिस चौकी से निकलकर बदमाशों को खोजना का प्रयास किया लेकिन कोई भी उनके हाथ नहीं लगा। इस संबंध में सकलडीहा कोतवाल ने बताया कि पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।