चकिया। कोतवाली के लतीफशाह मार्ग पर स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले के पास गुरुवार की शाम पिकनिक मनाने गए पर्यटकों से भरी आटो रिक्शा अनियंत्रित होकर लेफ्ट कर्मनाशा नहर में पलट गई। इससे आटो में सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों को जपिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां गंभीर रूप से घायल विजय को ट्रामा सेंटर बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया।
अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी युवक आटो में सवार होकर लतीफशाह पिकनिक मनाने आए थे। लतीफशाह से लौटते समय शाम को आटो अनियंत्रित होकर पानी से भरे लेफ्ट कर्मनाशा नहर में पलट गई। इसमें सवार मनोज (21), पवन (18), विजय (22), धर्मेन्द्र (21), कलामू (18), पूजन (22), कल्लू (18) घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना के तुेरंत बाद नहर में उतरकर घायलों को नहर से बाहर निकलवाया। वहीं आटो को चला रहा ड्राइवर पिंटू यादव घटना स्थल से फरार हो गया। गंभीर रुप से घायल विजय को डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया।