चंदौली। एससी-एसटी कानून के बदलाव के विरोध में सोमवार विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। तीन घंटे तक हाईवे प्रदर्शनकारियों के कब्जे में रहा और एनएच को जाम किए रखा और केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा जिला कार्यालय पर पथराव किया और वहां लगे पोस्टरों को फाड़ दिया।
इस दौरान एनएच पर दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। लोगों ने एससी एसटी एक्ट का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर विरोध जताया। केंद्र सरकार के द्वारा संशोधित एससी एसटी एक्ट के विरोध में सोमवार को विभिन्न संगठनों द्वारा संयुक्त रुप मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। लोगों ने प्रदर्शनकारियों ने विकास भवन से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक हाइवे पर पैदल मार्च किया और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। प्रदर्शन कर रहे लोग केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और एसपी कार्यालय के सामने पुतला फुंककर विरोध जताया। हालात उस समय सबसे बेकाबू हो गए जब प्रदर्शनकारियों ने भाजपा कार्यालय पहुंच पत्थरबाजी करने करने लगे। हजारों की तादात में मौजूद प्रदर्शनकारियों के सामने पुलिस के लोग बेबस नजर आए। यहां तक कि लोगों को समझाने बुझाने के दौरान पुलिस को उनके आक्रोश का सामना भी करना पड़ा। पत्थरबाजी की घटना में भाजपा कार्यालय पर लगा बोर्ड भी क्षतिग्रस्त हो गया। काफी समझाने बुझाने के बाद लोगों को पुलिस ने शांत कराया।
मौके से गायब होने पर एसडीएम को डीएम ने फटकारा
चंदौली। एससी एसटी कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने में पुलिस प्रशासन नाकाम रहा। उनके उग्र प्रदर्शन को देख मौके पर मौजूद सदर एसडीएम आशीष कुमार भी थोड़ी देर रुकने के बाद कलेक्ट्रट निकल गए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने भाजपा कार्यालय पर जमकर तांडव मचाया और पत्थरबाजी भी हुई। कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों को भी फाड़ दिया गया। इसकी जानकारी होने पर डीएम ने सदर एसडीएम को मौके से हटने पर जमकर फटकार लगाई और लापरवाही पर चेतावनी भी दी। ब्यूरो
स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ दिखा गुस्सा
चंदौली। एससी एसटी कानून में बदलाव की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने गृहमंत्री राजनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय, विधायक सुशील सिंह और साधना सिंह के खिलाफ भी जमकर नारे लगाए। उनके प्रदर्शन और आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने भी सख्त रुख अपनाने से बचती नजर आई। इसका परिणाम रहा कि हाइवें पर तीन घंटे तांडव जाम रहा और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के सामने जमकर तांडव किया।ब्यूरो
---------------------------------------------------------------
सचित्र 51, 52
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। एससी-एसटी कानून के बदलाव के विरोध में सोमवार विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। तीन घंटे तक हाईवे प्रदर्शनकारियों के कब्जे में रहा और एनएच को जाम किए रखा और केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। काफी संख्या की तादात में मौजूद प्रदर्शनकारियों के सामने पुलिस बेबस नजर आई। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा जिला कार्यालय पर पथराव किया और वहां लगे पोस्टरों को फाड़ दिया।
इस दौरान एनएच पर दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। लोगों ने एससी एसटी एक्ट का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर विरोध जताया। केंद्र सरकार के द्वारा संशोधित एससी एसटी एक्ट के विरोध में सोमवार को विभिन्न संगठनों द्वारा संयुक्त रुप मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। लेकिन प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ हाइवे पर उतर जाएगी इस बात का अंदाजा लगाने में पुलिस नाकाम रही। लोगों ने प्रदर्शनकारियों ने विकास भवन से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक हाइवे पर पैदल मार्च किया और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। प्रदर्शन कर रहे लोग केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और एसपी कार्यालय के सामने पुतला फुंककर विरोध जताया। हालात उस समय सबसे बेकाबू हो गए जब प्रदर्शनकारियों ने भाजपा कार्यालय पहुंच पत्थरबाजी करने करने लगे। हजारों की तादात में मौजूद प्रदर्शनकारियों के सामने पुलिस के लोग बेबस नजर आए। यहां तक कि लोगों को समझाने बुझाने के दौरान पुलिस को उनके आक्रोश का सामना भी करना पड़ा। पत्थरबाजी की घटना में भाजपा कार्यालय पर लगा बोर्ड भी क्षतिग्रस्त हो गया। काफी समझाने बुझाने के बाद लोगों को पुलिस ने शांत कराया।