फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस हजार का इनामिया बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
आरोपी
विज्ञापन
बीस हजार का इनामिया बदमाश को पकड़ा
विज्ञापन

मुगलसराय। विभिन्न प्रांतों के ट्रकों और चार पहिया वाहनों को चोरी कर फर्जी कागजातों के सहारे बेचने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी बीस हजार के इनामिया बदमाश हसीनउल्लाह उर्फ मुल्ला को कोतवाली पुलिस ने सुबह करीब साढ़े दस बजे नगर के जीटीआर ब्रिज के पास से पकड़ लिया। इस पर 20 हजार का इनाम भी पुलिस ने घोषित कर रखा था। पुलिस को इसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस कोतवाली ले आई और मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी गई।
पुलिस अधीक्षक ने रविवार को मुगलसराय कोतवाली में प्रेसवार्ता में बताया कि ट्रक व चार पहिया वाहनों को चोरी कर चेचिस नंबर बदलकर फर्जी कागजात के सहारे दूसरे राज्यों में बेचे जाने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को पकड़ा था। उस दौरान गिरोह का मुख्य आरोपी मुल्ला फरार चल रहा था। रविवार को सुबह लगभग साढ़े दस पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति संदिग्धावस्था में जीटीआर ब्रिज पर जाता दिखाई दे रहा है। इस पर मुगलसराय कोतवाल शिवानंद मिश्रा ने टीम संदिग्ध को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान हसीनउल्लाह उर्फ मुल्ला के तौर पर हुई। इसके पास से पुलिस को एक तमंचा और दो कारतूस मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुगलसराय (ब्यूरो)। ट्रक व चार पहिया वाहन चोरी कर फर्जी कागजातों के सहारे दूसरे राज्यों में बेचे जाने वाले गिरोह का एक प्रमुख सदस्य मुख्तार अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उस दौरान पुलिस ने मुल्ला और मुख्तार को फरार बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें