फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग के इशारे पर चल रहा है लोकशन गुरुओं का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। गैर प्रांतों को जाने वाले ओवरलोड ट्रकों को जनपद की सीमा पार कराने के लिए हाइवे पर कई गिरोह सक्रिय है। इसके लिए बकायदा एक हजार से सात हजार की रकम भी वसूली जाती है। जो परिवहन विभाग के मिली भगत के बिना संभव नहीं है। इस मामले में बिहार मोहनियां थाना में पुलिस ने चार दिन पूर्व एक ट्रक चालक की तहरीर पर सैयदराजा क्षेत्र के मानिकपुुर निवासी नशरुल्लाह सहित तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के कर्मचारियों और कुछ संगठित लोगों के द्वारा हाइवे पर ओवरलोड ट्रकों को जनपद की सीमा पार कराने का कार्य इन दिनों चल रहा है। जिसके लिए बकायदा एक ट्रक से प्रति जनपद के हिसाब एक हजार से सात हजार की रकम की वसूली होती है। इस काले कारोबार से जुड़े लोग हाइवे पर गुजरने वाले ट्रकों को एआरटीओ से बचाने के लिए उनके साथ चल रहे सिपाहियों और कर्मचारियों से जानकारी लेने के बाद ट्रकों को जनपद की सीमा पार करा देते हैं। ऐसे में अधीनस्तों के अलावा उच्चाधिकारियों के संलिप्त होने इनकार नहीं किया जा सकता है। ट्रकों से पैसा लेकर जनपद की सीमा पार कराने के मामले में चार दिन पूर्व बिहार के मोहनियां थाना में एक ट्रक चालक की तहरीर पर सैयदराजा थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी नशरुल्लाह और उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को वाराणसी के ट्रांसपोर्टर और पूर्वांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करके लोकेशन देने वाले गिरोह के कई सदस्यों के नाम और मोबाइल नंबर के साथ कई महत्वपूर्ण सुराग सौंपे। इस संबंध में एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह ने कहा कि अभी तक इस प्रकार का कोई मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी होते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें