मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में सोमवार को महिला मतदाता पंजीकरण मेले का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने मतदाता मेले का उद्घाटन किया गया। साथ ही पुनरीक्षण कार्य में लगे कर्मचारियों व अधिकारियों आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। महिला मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में जोडे़ं।
इस मौके पर डीएम ने कहा कि प्रारूप-6 भरकर मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करा सकते हैं। निर्वाचक नामावली में मृतक, शिफ्टेड, डूप्लीकेट एवं अनुपस्थित मतदाताओं के नाम हटाने हेतु प्रारूप-7 पर दावें प्रस्तुत किये जायेंगे। निर्वाचक नामावलियों में दर्ज अशु्द्ध प्रविष्टि को शुद्ध करने व डूप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने हेतु प्रारूप-8 पर आवेदन किये जायेंगे तथा एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्थान परिवर्तन के लिए प्रारूप-8क पर आवेदन किये जायेंगे। बूथों पर नियुक्त बूथ लेविल अधिकारियों के पास प्रारूप-6, 7, 8 एवं 8क उपलब्ध है। कहा कि दिनांक 31 अक्टूबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने हेतु निर्धारित है। उन्होंने जेण्डर रेसियो को सही करने के लिए ऐसी महिलाएं जिनका नाम मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं है उनके फार्म भरवाए।
जाने में सहभागिता करने पर जोर दिया। इस अवसर पर तहसीलदार गुलाब चन्द्रा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।