फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मेडिकल कॉलेज की चहारदीवारी में आई दरार, शिकायत के बाद गिराई

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। नौबतपुर में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई की तैयारी चल रही है। वहीं, निर्माण कार्य में लापरवाही सामने आ रही है। मेडिकल कॉलेज में मिट्टी के दबने और खेतों में पानी भरने से दक्षिण दिशा की चहारदीवारी में दरारें आ गईं। बुधवार को पीडब्लूडी के अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद दीवार को गिरवा दिया। साथ ही कार्यदायी संस्था को नए सिरे से चहारदीवारी बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

नौबतुपुर में 13 एकड़ क्षेत्रफल में मेडिकल कॉलेज का निर्माण 249.15 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। इसके निर्माण की शुरूआत वर्ष 2021 के अगस्त में किया गया था। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने इसका शिलान्यास किया था। परिसर में 14 बिल्डिंगें बनाई गई हैं। अब इसके लोकार्पण की तैयारी की जा रही है। पिछले दिनों नेशनल मेडिकल कमिशन ने मानकों में भी कमी के चलते चंदौली को मेडिकल कॉलेज को मान्यता देने से इनकार कर दिया था। बाद में अब मानकों का ध्यान रखते हुए सरकार ने केंद्र सरकार को दोबारा स्वीकृति के लिए पहल की। प्रदेश के सीएम योगी ने पहल करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से बात की है। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 100 सीटों पर प्रवेश की अनुमति के लिए केंद्रीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष दोबारा अपील की गई। विभागीय अधिकारियों की माने तो जनपद के बाबा कीनाराम स्वशासीय मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षकों के चयन की कार्यवाही पूरी हो गई है। जल्द ही मन्यता मिलने की भी उम्मीद जग गई है। दूसरी तरफ निर्माण में मानक की कमी की शिकायतें लगातार मिल रही है। कॉलेज परिसर की दक्षिण दिशा के खेतों में वर्तमान में धान की फसल खड़ी है। मेडिकल कॉलेज का परिसर खेतों से लगभग दो मीटर ऊंचा है। परिसर की तरफ से पाटे गए मिट्टी का दबाव व खेतों की तरफ पानी लगने से दीवार में दरारें आने व झुकने की समस्या बन गई है। स्थिति यह हो गई कि बड़ी बिल्डिंग के पीछे परिसर की लगभग 75 मीटर दीवार में झुकाव व दरारें आने की समस्या हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया और निर्माण कंपनी को क्षतिग्रस्त दीवार को तोड़ कर हटाने और नए सिरे से बनाने का निर्देश दिया है। इसके आधार पर बुधवार को झुकी हुई दीवार को गिरा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें