पीडीडीयू नगर। बिना टिकट ट्रेनों में यात्रा करने वालों वालों के खिलाफ बुधवार को जांच अभियान चला गया। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन के नेतृत्व टीटीई की टीम ने विभिन्न ट्रेनों में जांच की। इसमें 179 लोग बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए, जिनसे 85,475 रुपये जुर्माना वसूला गया। बुधवार को वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में टीम ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से बक्सर के बीच ट्रेनों में जांच की। ट्रेन संख्या 19483 अमहदाबाद बरौनी एक्सप्रेस, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस एवं 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस के विशेष कर एसी कोच की जांच की गई। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन ने कहा कि चेकिंग अभियान लगातार चलाया जाएगा।