फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। उत्तर में बिगड़ती कानून व्यवस्था समेत 11 सूत्री मांगों के समर्थन में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकली। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलकर्मी को सौंपा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही लोकतांत्रिक अधिकारों पर भी हमला हो रहा है। इसमें दलित और आदिवासियों का उत्पीड़न चरम पर है। कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार के इशारे पर सरकारी कम्पनियों का निजीकरण करके लोगों को बेरोजगार किया जा रहा है। डीजल पेट्रोल के मूल्यवृद्धि से किसान परेशान है। लॉक डाउन के कारण रोजी-रोटी के लिए गरीब परेशान है। गरीबों को दस हजार भत्ता, प्रतियूनिट 15 किलो खाद्यान और चकिया के एक जिला पंचायत सदस्य को जेल भेजने सहित 11 सूत्री मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर किसान महासभा के जिलाध्यक्ष श्रवण कुशवाहा, शशीकांत सिंह, श्यामदेई, विनोद वनवासी, पिंटू बनवासी, चिंता, आशा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें