फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई और जून माह में कोर्ट की कार्यवाही सुबह 6:30 बजे से शुरू होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील परिसर में मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन चंदौली की साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष राजेश मिश्रा एडवोकेट ने की। इसमें आगामी ग्रीष्मकालीन न्यायालय के समय पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने बताया कि जनपद की भौगोलिक स्थिति और अलग-अलग स्थानों पर न्यायालय कक्ष होने के कारण गर्मी के दिनों में दोपहर में कार्य करना काफी कठिन हो जाता है। कई न्यायालय मुख्य परिसर से 300 मीटर से लेकर दो किलोमीटर तक दूर स्थित हैं, जिससे अधिवक्ताओं और अधिकारियों को आवागमन में परेशानी होती है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि मई और जून माह में न्यायालय का संचालन सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाए, जैसा पूर्व में होता रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश सिंह एडवोकेट के भाई मिथिलेश कुमार सिंह के पीसीएस में चयन होने पर सभी ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद पाठक, विद्या चरण सिंह, प्रमोद शंकर सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, हजारी सिंह, संतोष कुमार सिंह, अनिल सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। सभा का संचालन महामंत्री सुल्तान अहमद एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें