फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: किराए के कमरे में अचेत मिला दंपती, पत्नी की मौत

विज्ञापन
नियामताबाद के कटरिया में मृत रानी। फाइल फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में किराए के मकान में रह रहा दंपती शनिवार को कमरे के अंदर अचेत मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पत्नी की मौत हो चुकी थी। वहीं, पति बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस ने उसे ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया है। वहीं, पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के कुतलूपुर सुल्तानपुर निवासी आकाश (20) और उसकी पत्नी रानी (18) कुछ दिनों से कटरिया में सुरेंद्र सिंह के मकान में किराए पर रह रहे थे। दोनों सड़क किनारे ठेला लगाकर नाश्ता बेचते थे। शनिवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो पड़ोसियों को चिंता हुई। उन्होंने मकान मालिक सुरेंद्र सिंह को इसकी जानकारी दी।
मकान मालिक ने भी दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने जफरपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर रानी मृत अवस्था में मिली, जबकि आकाश अचेत पड़ा था। पुलिस ने तत्काल आकाश को ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने रानी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया कमरे में अंगीठी जलाने की जानकारी मिली है, हालांकि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पीडीडीयू नगर क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौत हो गई है और पति का इलाज चल रहा है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें