फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

244 शिक्षकों की हुई काउंसलिंग

Mon, 28 Dec 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में प्रशिक्षण लेने के बाद उत्तीर्ण हुए 244 शिक्षकों की रविवार को बीएसए कार्यालय में स्थायी नियुक्ति के लिए काउंसलिंग की गई।
विज्ञापन


सभी को विद्यालय विकल्प दिया गया। काउंसलिंग समिति के अध्यक्ष डा. अमरनाथ राय ने बताया कि काउंसलिंग कराने  वाले शिक्षकों को 28  दिसंबर को नियुक्ति पत्र  दिया जाएगा।


उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 72 हजार 828 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत जनपद में 1200 शिक्षकों की  नियुक्ति की जानी है। इसी क्रम में प्रशिक्षणरत शिक्षकों को परीक्षा के बाद स्थायी रूप से नियुक्ति दी जा रही है। अभी तक 988 को नियुक्ति प्रक्रिया में  शामिल  कर  लिया गया है, जबकि शेष 212 अभी प्रशिक्षणरत हैं।
विज्ञापन


 इसी  क्रम  में रविवार को द्वितीय बैच के 244  महिला और पुरुष शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति की काउंसलिंग  की गई। इसमें  13 नि:शक्त जन और 146 महिलाएं शामिल रहीं। पहले महिला शिक्षकों की काउंसलिंग हुई।  उन्हें काउंसलिंग के बाद विद्यालय विकल्प दिया गया, जबकि पुरुष वर्ग का प्रमाण पत्र जमा किया गया। बीएसए पीसी यादव ने बताया कि रोस्टर प्रणाली के तहत सभी की नियुक्ति  की जाएगी।

जो 212  शिक्षक प्रशिक्षणरत हैं, उनको प्रशिक्षण के बाद स्थायी नियुक्ति  दी जाएगी। काउंसलिंग के लिए सुबह से  ही बीएसए कार्यालय के बाहर शिक्षकों की भीड़ लगी रही।

कोई अकेले तो कोई अपने अभिभावकों के साथ काउंसलिंग के लिए पहुंचा था।  काउंसलिंग के लिए गठित  टीम में  डायट प्राचार्य डा. अमरनाथ राय, बीएसए पीसी यादव, पूनम सिंह और बृजलाल कन्नौजिया     शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें