पूर्वांचल राज्य जनान्दोलन समिति की बैठक रविवार को मुख्यालय स्थित सदर ब्लाक परिसर में हुई।
इसमें
पूर्वांचल राज्य के गठन के मुद्दे पर विमर्श हुआ। साथ ही प्रदेश की सपा
सरकार पर समिति के सदस्यों ने जमकर निशाना साधा। कहा सरकार पूर्वांचल की
जमकर उपेक्षा कर रही है। साथ ही पूर्वांचल राज्य के गठन के लिए आंदोलन में
सहयोग का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर वाराणसी के संयोजक गिरिजेश तिवारी
ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से पूर्वांचल की उपेक्षा की जा रही है, इससे
यहां की जनता आहत है। हरवंश पटेल ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार
इटावां, सैफई समेत आदि का विकास कर रही है।
उपसंयोजक ब्रजेश कुमार सिंह ने
कहा कि जल्द ही वाराणसी में एक बड़ा कार्यक्रम में आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर डा. दयाशंकर खरवार, अजय सिंह राजपूत, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह,
हरिकेश बहादुर, विजई पटेल, आरबी यादव, अलख आदि रहे।