फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्रगति पत्र के लिए परिषदीय विद्यालयों को मिले चार लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। बेसिक शिक्षा परिषद के वार्षिक परीक्षा में पास होने वाले कक्षा एक से आठ तक बच्चों को पहली बार मिलने वाले प्रगति पत्र के लिए सभी विद्यालयों को दो रुपये प्रति छात्र के हिसाब से चार लाख रुपये का बजट आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिले के 1185 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक पढ़ने दो लाख बच्चे परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में कक्षा एक की मौखिक, दो, तीन, चार, पांच में मौखिक और लिखित परीक्षा होगी। कक्षा छह से आठ के छात्र लिखित परीक्षा देंगे और ढाई घंटे तक परीक्षा चलेगी। परीक्षा में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल रहेंगे। परीक्षाओं के लिए संशोधित समय सारिणी जारी कर दी गई है। नई समय सारिणी के मुताबिक, कक्षा दो से आठ तक की परीक्षाएं 20 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा खत्म होने के बाद 28 मार्च को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा और 29 मार्च को परीक्षाफल तैयार होगा।

अभिभावकों को मिलेगा प्रगति पत्र

परिषदीय स्कूलों की परीक्षाओं में सभी बच्चे पांस होंगे। इसके प्रमाण के लिए बच्चों के अभिभावकों को प्रगति पत्र दिया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर जिले के सभी विद्यालयों को प्रति छात्र की दर से दो रुपये का आवंटन कर दिया गया है। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों का अब होलिस्टिक आधार पर तैयार प्रगति पत्र दिया जाएगा। इसमें अंक की जगह अब स्टार मिलेंगे। तो वहीं, छात्रों का तार्किकता, अभिरुचि और कौशल के आधार पर उनका मूल्यांकन होगा। साथ ही यह प्रगति पत्र में शिक्षक और छात्र के माता-पिता के साथ छात्र भी खुद का आकलन कर सकेंगे। नई शिक्षा नीति के तहत राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इसे तैयार किया है। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2023-24 में वार्षिक परीक्षा एवं मूल्यांकन के आधार पर प्रगति पत्र वितरित किया जाएगा। प्रगति पत्र वितरण के दिन अभिभावकों को भी स्कूल बुलाया जाए और उन्हें बच्चों की कॉपियां दिखाई जाएंगी। प्रत्येक बच्चे के रिपोर्ट कार्ड के लिए दो रुपये दिए गए हैं। विकास खंड स्तर पर प्रगति पत्र का मुद्रण एवं वितरण खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
प्रगति पत्र क छपाई के लिए सभी विद्यालयों को खंडवार बजट जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम के आधार पर विद्यालयों के शिक्षक प्रगति पत्र तैयार कर छपाई के लिए देंगे।- सत्येंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें