फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चकिया त्रिमुहानी स्थित पुलिस सहायता केंद्र के पास रविवार की शाम कोरोना योद्धा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एएसपी प्रेमचंद ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण काल में अपने कर्तव्य का निर्वहन करने वाले पुलिसकर्मियों, डाक्टरों व समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बचाव ही जिंदगी है। कोरोना से बचने के लिए सभी को बार-बार साबुन से हाथ को धोने, सैनिटाइजर का उपयोग करने, मास्क पहनने व सामाजिक दूरी का ध्यान रखने की आवश्यकता है। कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए योगा भी करना जरूरी है। कोरोना से डरना नहीं बल्कि डटकर सामना करना है। उन्होंने सभी से सरकार की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. ओम प्रकाश सिंह, डॉ सत्यपाल यादव, डॉ मनोज कुमार सिंह, संगीता सिंह, अजय कुमार अकेला, प्रदीप सिंह, आनंद कुमार श्रीवास्तव, संजय सिंह, थाना प्रभारी अलीनगर ब्रजेश कुमार तिवारी, रेलवे चौकी इंचार्ज विपिन सिंह, कूड़ाबाजार चौकी इंचार्ज सतेंद्र विक्रम सिंह आदि शामिल रहे। संचालन संजय कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें