फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में कोरोना का बढ़ा प्रभाव, स्टेशन पर बढ़ी लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुंबई में कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ स्थानीय रेलवे स्टेशन और बाजार में लोगों में लापरवाही बढ़ती जा रही है। रेलवे स्टेशन प्रशासन भी कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक नहीं दिख रहा है। जैसे-तैसे लोग बिना मास्क और दूरी के मानक के दरकिनार कर बेखौफ घूम रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से बीते वर्ष 25 मार्च से देशभर में संपूर्ण लॉकडाउन हो गया। जिले में 13 मई को पहला कोरोना संक्रमित मिला था। इसके बाद से जिले में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती गई। वर्तमान में जिले में 4882 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 4808 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि कोरोना से 67 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
मुंबई सहित देश के कई हिस्सों में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए मुंबई जाने वाले यात्रियों को कोरोना टेस्ट कराकर उसकी रिपोर्ट लेकर जाना पड़ रहा है। वहीं मुंबई से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों की जांच नहीं हो रही है। स्थानीय रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर बिना मास्क प्रवेश न करें, दो गज की दूरी बनाकर रखे, मोबाइल में आरोग्य सेतु दिखाएं आदि स्लोगन लिखे हैं लेकिन स्टेशन पर कहीं जांच नहीं हो रही है। प्रवेश द्वार पर टेंपरेचर नापने की मशीन लगी है, लेकिन गर्मी की वजह से वह मशीन भी लगातार सायरन बजा रही है लेकिन उन्हें रोका नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई जैसे बड़े शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों के जनरल कोच में भी भूसे की तरह ठूंस कर यात्री भरे हुए हैं। आरपीएफ और जीआरपी लगातार यात्रियों को कोरोना के प्रति यात्रियों को जागरूक कर ही है लेकिन यात्रियों पर कोई असर नहीं दिख रहा है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी मुहम्मद इकबाल अहमद ने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव पर नजर रखी जा रही है। स्टेशन पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं। लगातार आरपीएफ और जीआरपी जागरूकता अभियान भी चला रही है। कार्यालयों में सुरक्षा के इंतजाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें