फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन पहले मुंबई से चंदौली आए दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव 

Tue, 02 Jun 2020 07:49 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
corona test lab - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चंदौली जिले में मंगलवार देर शाम दो और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमे एक पुरुष और एक महिला मरीज शामिल है और दोनो ही प्रवासी हैं। डीएम ने नवनीत सिंह चहल ने पुष्टि की है।  दोनो ही मरीज ग्राम डेढ़गाॅवां, त्रिलोकीपुर, सकलडीहा व गोकुलपुर, खगवल, के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


ये लोग मुंबई से चार दिन पहले आए थे। इनकी सैपलिंग 28 मई को की गई थी और आज रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों को कांट्रैक्ट ट्रेसिंग की मदद से ढूंढा जा रहा है। वही एक अन्य व्यक्ति मझगाई नौगढ़ निवासी जो पूर्व में पाॅजटीव था इनकी रिर्पोट निगेटिव प्राप्त हुई है।

वाराणसी स्थित कोविड अस्पताल में स्वस्थ होने के बाद इसे डिस्चार्ज कर होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई।  अब तक जनपद में कुल संक्रमित 26 लोग हैं, 15 मरीज स्वस्थ और 1 की मौत हो चुकी है, जबकि 10 एक्टिव केस है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें