फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की होगी तीन शिफ्ट में होगी कोरोना जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने कोरोना की जांच तेज करने के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देश पर रेलवे स्टेशन और भीड़ वाले इलाकों में जांच के लिए चिकित्सकों की पंद्रह सदस्यीय टीम गठित की गई है। बृहस्पतिवार को स्टेशन पर कोरोना की जांच शुरू हो गई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी ने चिकित्सकों की टीम तैनात कर दिए हैं। टीम की निगरानी के लिए अपर मुख्य चिकित्साकधिकारी डॉ. आरबी शरण को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राजकीय महिला चिकित्सालय के प्रभारी को जांच के सामान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रमुख रेलवे स्टेशन पर कोविड हेल्प डेस्क बनाकर एंटीजेन टेस्टिंग के इंतजाम किए जाएं। बृहस्पतिवार को स्टेशन पर यात्रियों की कोरानो जांच शुरू करा दी ग्रइ बृहस्पतिवार चिकित्सकों की ड्यूटी सुबह छह बजे से दो बजे तक, दो बजे से रात 10 बजे और रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लगाई गई। ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच कर कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसके लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में पांच-पांच चिकित्सक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें