फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमूर में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। कैमूर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक मिले 237 कोरोना पाजिटिव मरीजों में 211 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं। शेष 26 का इलाज चल रहा है। इस बीच रविवार को मोहनिया थाने का एक बीएमपी का जवान भी कोरोना संक्रमित पाया गया जिसके बाद थाने को बांस बल्ली लगाकर बैरिकेड कर दिया गया है।
विज्ञापन

मोहनिया शहर के आधा दर्जन मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए बैरिकेड कर दिया गया है। नगर पंचायत के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि शहर में बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया गया है। जिस इलाके व वार्ड में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं उस एरिया को बांस-बल्ली से घेरकर कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है। साथ ही पूरे शहर को सैनिटाइज किया जा रहा है। बताया कि कंटेनमेंट जोन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। थाने में एक बीएमपी जवान के संक्रमित मिलने के बाद दवा का छिड़काव कराया गया है। लगातार लोगों से बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही है। जरूरत की सभी चीजें आसानी से उपलब्ध कराने के लिए कई दुकानदारों के फोन नंबर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें