चंदौली। जनपद में इन दिनों प्रवासी मजदूरों की घर वापसी तेजी से हो रही है। इसके चलते मुख्यालय स्थित जिला अस्पतालों में जांच के लिए भीड़ भी बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में जाचं के लिए सुबह से ही लोगों की लाइन लग रही है। जहां लगभग चार सौ लोगों की स्क्रींनिंग की गई और जाचं के लिए 12 सैंपल वाराणसी भेजे गए।
जनपद में प्रतिदिन सैकड़ों लोग दाखिल हो रहे हैं, जो अपने घर-गांव लौटने से पहले जिला अस्पताल पहुंचे रहे हैं। जहां सभी प्रवासी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही कोरोना के लक्षण व उच्च तापमान पाए जाने पर नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं, ताकि हर तरह की सावधानी बरती जा सके। सभी लोगों को अपने-अपने घरों पर खुद को क्वारंटीन रहने की हिदायत दी जा रही है। साथ ही उनके मोबाइल फोन पर आरोग्य सेतु एप भी डाउनलोड कराया गया, ताकि लोग कोरोना के संक्रमण से पहले सचेत हो सके।