फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के लिए बिहार जा रही महिला की रास्ते में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। रामपुर पुलिस चौकी के बरहनी गांव के समीप पति व पुत्र के साथ साईकिल से इलाज के लिए बिहार जा रही एक महिला की सोमवार की पूर्वाह्न मौत हो गई। पत्नी के शव के पास पति को विलाप करते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना रामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सुग्रीव गुप्ता को दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने निजी साधन से महिला के शव को उसके घर भेजवाया। शव के साथ महिला का पति भी चला गया।
विज्ञापन

बिरना धानापुर गांव निवासी कैलाश की पत्नी चिंता (40) काफी दिनों से बीमार चल रही थी। रिश्तेदारों के कहने पर सोमवार को वह अपनी पत्नी चिंता व पांच वर्षीय पुत्र गोलू को साईकिल पर बैठाकर बिहार के कुदरा में किसी निजी चिकित्सक के यहां ले जा रहा था। बरहनी गांव के पास एक पेड़ के पास आराम करने के लिए बैठी पत्नी को नींद लग गई। काफी देर तक जब पत्नी की नींद नहीं खुली तो कैलाश ने उसे उठाया लेकिन वह वहीं लुढ़क गई। जांच करने पर उसे मृत पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें